उत्तराखंड पहुंचीं स्मृति ईरानी ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर लताड़ा। गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने 26 मार्च को पौड़ी कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन किया। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। ‘मैं सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शूरवीरों के परिवारों से पूछना चाहती हूं कि क्या एक भी वोट ऐसी पार्टी को जाएगा। क्या आप लोग ऐसी पार्टी को वोट देना चाहोगे जिसने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार हो, जिन्होंने पाकिस्तानी हमले का भारतीय सेना से साक्ष्य माँगा हो और जिन्होंने 370 हटाने का विरोध किया हो।
