नौ वर्षीय सोमांश इस आईपीएल में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ी जहाँ IPL में चौके-छक्के मारते नज़र आते थे वहीं अब नन्हा उत्तराखंडी अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बना रहा है। तो अब रामनगर के 9 वर्षीय सोमांश डंगवाल भी चर्चाओं में बने हुए हुए हैं। वे पहले से ही कलर्स चैनल पर प्रसारित ‘डांस दीवाने’ शो में भी दिख चुके हैं। नौ साल के सोमांश ने पूरे देवभूमि का नाम रोशन किया है। सोमांश ने फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब आईपीएल में बड़े स्टार खिलाड़ियों के साथ इंटरव्यू लेकर पूरे विश्व में धमाल मचा दिया है।
