सुहावना रहेगा मौसम होली पर आज पहाड़ से मैदान तक, छा सकते हैं बादल

उत्तराखंड

उत्तराखंड की अधिकतर जगहों पर आज मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ों पर हवा चलेगी और मैदानी इलाकों में अधिकतर जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। फिर अगले चार दिन यानी 28 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, हल्के बादल छाने से अधिकतर जगह मौसम सुहावना रहेगा। राजधानी दून की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *