आखिरकार लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची दो लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। नैनीताल ऊधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को पार्टी ने टिकट दिया है। दोनों सीटों पर संभावित दावेदारों के नामों पर लगातार मंथन चलता रहा। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है।
उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे।
