होली के दिन सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साथ देगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन के समय भी ठंड महसूस की गई। उसके बाद हल्की धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 20.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
