मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को आज दो साल पूरे हो गए हैं। सीएम धामी ने कहा राज्य आंदोलनकारियों की प्रेरणा में आज हम राज्य को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने कहा दो साल पहले जनता ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी थी उस पर हम खरा उतर रहे हैं। कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनकी पहले कल्पना नहीं की गई थी। भ्रष्टचार को रोकना हो या पेपर लीक को रोकना हो। हमारा नकल विरोधी कानून पूरे भारत के लिए मॉडल बन गया है। अब कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाएगा तो इसका पैसा दंगाई से वसूला जाएगा। हमारे संकल्प में कोई विकल्प नहीं है। आचार संहिता से पहले हमने दो से तीन महीने में 18 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया है। सीएम ने कहा आज प्रदेश का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां बिजली न हो। सात लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कॉर्ड बन गए हैं। जल्द ही ऊधम सिंह नगर में एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनेगा। इस संहिता से मातृशक्ति का उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण होगा। उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार मिलेगा।
