उत्तराखंड में इन दिनों जोड़-तोड़ की राजनीति का दौर जारी है। पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं गुरुवार को पांच बागी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, जीतेन्द्र नेगी, टीका मैखुरी, दिनेश रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं।
