आईएसआईएस का एजेंट हारिस फारुकी बीते डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से देशभर में धमाकों के लिए जगह की तलाश कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसके लिए वह जुलाई 2023 में देहरादून भी आया था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मुकदमे दर्ज हुए। दरअसल, पुणे पुलिस को हारिस के बारे में पता चला तो वहां उसके खिलाफ यूएपीए की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बारे में कई तरह के खुलासे हुए। इस पर दिल्ली पुलिस ने भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यहां पर अक्तूबर 2023 में भी पुणे पुलिस ने उसके कई साथियों को दबोचा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एनआईए को उसकी जांच के बाद सबसे बड़ी चिंता देश में किसी अनहोनी की हो रही थी। देश में राम मंदिर को लेकर तमाम कार्यक्रम हो रहे थे। लेकिन, इसकी किसी को भनक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि वह देहरादून में भी धमाके करने के लिए जगह की तलाश में ही आया था। पता चला कि दोनों साथी 2021 में काफी समय तक ऊधमसिंहनगर में रहे थे। हालांकि, यहां से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई थी। उसने अलीगढ़ में ही रहते हुए सिवान, बिहार की एक युवती से शादी कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हारिस कई वर्षों से अपने बीवी बच्चों के भी संपर्क में नहीं था।
