युवती से दुष्कर्म नशीला पदार्थ पिलाकर, छोटे भाई के साथ घर पर ट्यूशन पढ़ाने आई थी पीड़ि‍ता

उत्तराखंड

विंडलास रिवर वैली के एक फ्लैट में ट्यूशन पढ़ाने आई युवती के साथ फ्लैट मालिक ने बनाना शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी परिचित महिला विंडलास रिवर वैली अपार्टमेंट में ट्यूशन पढ़ाती है। उक्त महिला ने कहा कि दो-तीन दिन के लिए उनकी लड़की उसके घर आकर एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ा दें, क्योंकि उक्त बच्चे के पेपर चल रहे हैं। 16 मार्च को उनकी 22 वर्षीय बेटी और उसका 14 वर्षीय भाई उक्त बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए विंडलास रिवर वैली गए। तब युवती और उसका भाई वापस आने लगे तो उक्त महिला के पति सूर्य प्रकाश कोचक ने कहा कि देर हो गई है खाना खाकर जाना। जैसे ही उन्होंने बनाना शेक पीया तो कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए। कुछ देर बाद युवती और उसके भाई को होश आया तो आरोपित ने दोनों को धमकी दी कि अगर उन्होंने इस संबंध में किसी को बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। इसी दौरान युवती की तबीयत बिगड़ने में स्वजन ने उसे निजी अस्ताल में भर्ती कराया और डोईवाला कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *