प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के 72 घंटे के भीतर ही 60 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थ पकड़े गए हैं। इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के स्टेट नोडल अफसर मनमोहन मैनाली ने बताया, आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 16 मार्च से 18 मार्च तक विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की है। बीते एक दिन में हुई बड़ी कार्रवाई में 11 मार्च को हरिद्वार में तीन करोड़ 34 लाख लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ सीज किए गए। इस ईएसएमएस में आबकारी, पुलिस, आयकर विभाग समेत 20 से अधिक एजेंसियां जुड़ी हुई हैं। इसी ईएसएमएस सॉफ्टवेयर में सभी जिलों की प्रवर्तन एजेंसियां अपनी कार्रवाई दर्ज कर रही है।
