उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय के पास निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं बता दें सिल्याण गांव के पास लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है। इसलिए अगर विभाग जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं उठता है तो सिल्याण गांव के कई भवनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
