खिसके ग्लेशियर धूप खिलने से, सड़क हुई बंद चीन सीमा को जोड़ने वाली

उत्तराखंड

मार्च की शुरूआत जहां प्रदेश में बर्फबारी के साथ हुई तो वहीं अब मौसम बदलने लगा है। मार्च की तेज धूप के कारण ग्लेशियर खिसकने लगे हैं। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तेज धूप खिलने से अब ग्लेशियर खिसकने लगे हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढांकर सड़क ग्लेशियर खिसकने के कारण बंद हो गई है। धारचूला की दारमा घाटी की सोबला-ढांकर सड़क में सेला से बालिंग के बीच तीन जगहों पर सड़क पर ग्लेशियर आ गए हैं। गलछिन में सड़क के बीचों-बीच लगभग 10 मीटर लंबा ग्लेशियर आने से सड़क बंद हो गई है। भले ही आम जनता को सड़क बंद होने के कारण कोई परेशानी ना हो रही हो लेकिन सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों को सड़क बंद होने से असुविधा हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क से बर्फ को हटाने का काम जारी है। लेकिन गुंजी-ज्योलिंगकांग सड़क के बीच में पड़ने वाले नालों में ग्लेशियर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *