लोकसभा चुनाव में भली-भांति जिम्मेदारियों का निर्वहन को लेकर केंद्र एवं राज्य कार्मिकों को ईवीएम व सैद्धांतिक निर्वाचन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन 1,740 में से 1,676 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया। सोमवार को कौलागढ़ स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद सभागार में जिला निर्वाचन की ओर से 18-20 मार्च तक प्रथम चरण का तीन दिवसीय ईवीएम एवं सैद्धांतिक निर्वाचन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय को केंद्र एवं राज्य के तकरीबन 20 हजार कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। पहले चरण के तीन दिवसीय कार्यक्रम में 5,156 कार्मिकों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। पहले दिन दो सत्र में कार्मिकों को प्रशिक्षण के साथ ही संशय दूर किया गया। इसके साथ ही समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के पहले दिन 22 विभागों के 64 कार्मिक अनुस्थित मिले।
