ED की बड़ी कार्यवाही छात्रवृत्ति घोटाले में, करोड़ों की संपत्ति अटैच इस इंस्टिट्यूट की

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कई सौ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस जांच चल रही है। ED की टीम ने रुड़की की वर्धमान एजुकेशनल सोसायटी की जांच में ED ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। सोसायटी के खिलाफ आरोप है कि इसके द्वारा अनेक विद्यालयों व महाविद्यालयों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (SC-SC) के छात्रों का फर्जी दाखिला दिखाया जाता है। आरोप ये भी है कि इसके अलावा भी फर्जी छात्रों के नाम पर हड़पी गई छात्रवृति से इस सोसायटी ने कई तरह की प्रॉपर्टी खड़ी की हैं। ED ने मामले की जांच के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश राज्यों के केसभी शिक्षण संस्थानों को नोटिस भेजकर विशेष पूछताछ की थी। ED टीम ने छात्रवृत्ति से संबंधित घोटाले के मामलों में पहले भी देश के कई शिक्षण संस्थानों की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है। सोसायटी ने बच्चों की ट्यूशन फीस और तमाम अन्य शुल्क के नाम पर उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति हड़पी है। यही नहीं, शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन और अन्य अधिकारी भी इस धन का प्रयोग करते रहे। SIT ने राज्य के हरिद्वार और देहरादून जैसे बड़े शहरों के कई शिक्षण संस्थानों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ करीब 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *