इस बार बदरीनाथ धाम के दर्शनों के साथ ही आस्था पथ पर तीर्थयात्री बर्फ को भी करीब से देख पाएंगे। ये हिमखंड 15 से 20 फीट तक जमे हैं। बीते तीन वर्षों से बर्फबारी कम होने से बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ नहीं दिखती थी। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे करीब दस किलोमीटर तक चारों ओर बर्फ जमी हुई है। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे से बर्फ हटाकर माणा गांव तक हाईवे को सुचारु कर लिया गया है।
