नैनीताल के हनुमानगढ़ी से रानीबाग तक रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस नोटिस में बताया गया है कि इसकी तकनीकी बोलियों को तीन मई को खोला जाएगा। जबकि इसकी लागत 1592.87 करोड़ होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम धामी के साथ ही केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट लगातार प्रयासरत थे। जिसमें डीएम ने लोनिवि, निर्माणदायी संस्था के संबंधित अधिकारियों को रोपवे प्रोजेक्ट के निर्माण में आ रहीं बाधाओं को दूर करने के लिए कहा था। इस काम की पूरी जिम्मेदारी पिटकुल, यूपीसीएल के साथ ही निर्माणदायी संस्था को दी है। आपको बता दें कि काठगोदाम-हनुमानगढ़ी रोपवे के बीच रानीबाग, भुजियाघाट, नर्सरी और ज्योलीकोट में रोपवे स्टेशन बनाए जाएंगे।
