इस महीने पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। दून का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.6 डिग्री रहा। मैदानों से लेकर पहाड़ तक पारा बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज (रविवार) की बात करें तो मौसम साफ रहेगा।
