उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। युवक ने डरा-धमका कर दोनों नाबालिग बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। नाबालिग बच्चियों की माँ ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। महिला मजदूरी कर अपना घर चलाती है, और उनके ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी अमन ने उसकी दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसकी दूसरी छोटी 15 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गया और दोनों बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि 9 मार्च को रोज की तरह काम से घर लौटने के बाद जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे बहुत बुरी तरीके से पीटा। इस मामले पर एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया आरोपी अमन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
