उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल देश की सेनाओं में कई वीर बहादुर सपूतों को देने के लिए जाना जाता है। इस स्कूल में एडमिशन पर एक बड़ी और अच्छी खबर है। ये विद्यालय है उत्तराखंड में बागेश्वर कपकोट का प्राथमिक विद्यालय। शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में इस सरकारी प्राथमिक विद्यालय की पांचवी कक्षा में 40 बच्चे थे, जो सभी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयनित हो गए हैं। बागेश्वर कपकोट प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल केडी शर्मा और सभी शिक्षकों की मेहनत का ये नतीजा हुआ है कि कक्षा 5 के सभी बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयनित हो गए। इस वर्ष भी एनटीए ने प्रवेश परीक्षा कराने के बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। पिछले साल भी, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट आदर्श प्राथमिक विद्यालय के 22 बच्चों ने क्वालिफाई किया था।
