देहरादून के सहसपुर बाजार में सुबह एक जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की शिव फुटवियर एंड गारमेंट्स नाम से किराए की दुकान है। राजेंद्र पाल बाहर आए तो दुकान में आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर आकर आग को बुझाना शुरू किया। प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों की एक टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया था। प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है।
