प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आज ऊंचाई वाले इलाकों बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके साथ ही आसपास के निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर ओलावृष्टि के आसार भी हैं। आज भी पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बुधवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादल आंख मिचौली खेलते रहे। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतन तापमान 6.2, ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 11.5, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
