किसी भी समारोह में नहीं परोसी जाएगी शराब, उत्तरकाशी में शानदार पहल जिले के 30 गांवों में

उत्तराखंड

उत्तरकाशी में शराब के खिलाफ मुहिम जारी है। अब भंगेली गांव में भी महिला मंगल दल ने किसी भी तरह के समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। महिला मंगल दल की ओर से गांव में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। समाज में दिखावा करने का दबाव होने के चलते गरीब परिवारों को भी शराब परोसनी पड़ती है, जो कि गलत है। बीते दिन भंगेली में महिला मंगल अध्यक्ष पवित्रा देवी की अध्यक्षता में महिलाओं और युवाओं की बैठक हुई, जिसमें समारोहों में शराब परोसने वाले लोगों पर सर्वसम्मति से 21 हजार का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि पिछले एक वर्ष से जनपद में शराबबंदी को लेकर गांव-गांव में मुहिम चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *