प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। इससे करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटि, प्रदेश महामंत्री ललित शर्मा, अजयकांत शर्मा, गिरीश नैथानी, प्रेम सिंह चौहान, सुनील पुंडीर, दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
