नैनीताल के भीमताल में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में सवार लोग हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। पिकअप हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 8 लोगों को करीब 100 फीट गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल जगदीश चंद्र की बेटी मनीषा की 13 मार्च को शादी होनी है। जगदीश समेत अन्य लोग हल्द्वानी से बेटी की शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे, तभी घर से एक किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।
