पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हरक सिंह हरिद्वार से टिकट के दावेदारों में शुमार थे। हरक सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को भी गम्भीर संकट में डाल दिया था। हालांकि कांग्रेस ने उत्तराखंड में अभी होने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे ने हरक सिंह रावत पर तंज कसते हुए कहा की उत्तराखंड में हरक सिंह रावत की राजनितिक पारी समाप्ति की ओर है। प्रीतम सिंह का कहना है की जो लोग राजनीति में रहते हैं वहां उतार चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा इस भ्रम में न रहे की जिस पर ईडी की कार्रवाई हो वो दोबारा राजनीति में सक्रिय नहीं हो सकता।
