12 दुकानें जलकर राख सतपुली में आग लगने से, नुकसान एक करोड़ से अधिक का

उत्तराखंड

सतपुली चौराहे पर देर रात भीषण आग भड़क उठी। आगजनी में चौराहे पर स्थित 12 दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत वाली बात ये है कि आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह से हैंडलूम, कॉस्मेटिक, फर्नीचर और फ्रूट विक्रेताओं की दुकानों समेत 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। इसके कारण 12 दुकानें जल कर खाक हो गयी हैं। फिलहाल प्रशासन आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *