आज बदलेगा मौसम फिर लौटेगी ठंड…, बारिश के आसार पहाड़ी जिलों में

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश से ठंड लौट सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *