लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में एकजुटता लाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है। दोनों की मुलाकात तकरीबन 45 मिनट तक चली। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह की नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया। इसके साथ ही दोनों के बीच संभावित प्रत्याशियों के संबंध में भी चर्चा हुई। लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस इसे दूर करना चाहती है। इसके साथ ही पार्टी उनसे सहयोग की अपेक्षा भी कर रही है। इस मुलाकात के बारे में करन माहरा ने कहा कि कांग्रे एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
