शहर में 4 दिन से नहीं उठ रहा है कूड़ा, निगम अधिकारी बेखबर, हुई परेशान आम जनता

उत्तराखंड

देहरादून में 4 दिन से कोई कूड़ा उठाने नहीं आ रहा है। बदबू से आम जनता काफी परेशान है। एक तरफ ना तो प्रशासन इस पर कोई ध्यान दे रहा है और ना ही निगम अधिकारियों ने इसमें कोई दिलचस्पी दिखाई। रविवार तक सभी जगह से यह ढेर हटा दिया जाएगा। भाजपा विधायक की ओर से नगर आयुक्त और निगम कर्मचारियों के साथ की गई बदसलूकी के बाद निगम के सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए थे। बृहस्पतिवार को निगम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली लेकिन 3 दिन से कूड़ा अभी भी सड़कों पर पड़ा हुआ है। बदबू इतनी ज्यादा है कि यहां से गुजरने वाले लोग भी काफी हैरान परेशान है। नगर आयुक्त भी घटना के दिन से अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में कोई भी अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *