2025 तक होगा पूरा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट

उत्तराखंड

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट के मुख्य परियोजना अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि 125 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट को दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना है। सुरंगों के निर्माण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। परियोजना के तहत 16 मुख्य रेलवे पुल और चार छोटे रेलवे पुल भी बनाए गए हैं। रेल विकास निगम के केंद्रीय परियोजना महाप्रबंधक अजीत सिंह यादव और उप महाप्रबंधक ओपी मालगुडी ने बताया कि प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 125 किमी है, जिसमें 105 किमी हिस्सा सुरंगों के भीतर तय होगा। सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही देवप्रयाग में एक सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *