हिमस्खलन हादसा में गई की जान, 11 पर्वतारोही के नाम पर होंगी अनारोहित चोटियां

उत्तराखंड

गढ़वाल हिमालय की अब तक अनारोहित चोटियों का नामकरण द्रोपदी का डांडा-2 हिमस्खलन हादसे में मृत राज्य के 11 पर्वतारोहियों के नाम पर होगा। वर्ष 2022 में निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के दौरान द्रोपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के वक्त हिमस्खलन हादसा हुआ था। निम प्रबंधन ने इन पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके नाम पर हिमालय की अब तक अनारोहित चोटियों का नाम रखेगा। इसके बाद मई से लेकर जुलाई तक इन चोटियों का आरोहण करने की योजना है। दल में निम के ही आठ से 10 प्रशिक्षक शामिल होंगे। 4 अक्तूबर 2022 को निम के एडवांस कोर्स का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी का आरोहण करने जा रहा था, जिसमें प्रशिक्षु, प्रशिक्षक सहित 58 सदस्य शामिल थे। वहीं, एक अब भी लापता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *