अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन में आयोजित नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति सम्मान समारोह में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा, नारी-शक्ति की भूमिका परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण और विकास में अतुलनीय है। इससे पहले राज्यपाल ने सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सभी को गौरा देवी की प्रतिकृति और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, गीता धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, डीएम देहरादून सोनिका, वीसी दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। राज्यपाल ने 2023 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया।
