अगले महीने घटेंगे बिजली के दाम, बिल आएगा कम

उत्तराखंड

प्रदेश में अगले महीने बिजली के दाम घटेंगे, बिल कम आएगा। जिस हिसाब से बिजली दामों में गिरावट आएगी। इसके तहत यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली के महंगी या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आता है। लेकिन, मार्च माह में यूपीसीएल ने नियामक आयोग की ओर से निर्धारित 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर से कम पर बिजली की खरीद की है। हालांकि, महीनेभर की औसत दामों के बाद ही तय होगा कि बिल में कितनी कमी होगी। बिजली की भारी मांग के बीच यूपीसीएल इससे ऊपर कीमत पर बाजार से बिजली खरीदता है, तो उसका पूरा खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। हालांकि, नियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया हुआ है कि 20 प्रतिशत से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *