धामी कैबिनेट की बैठक इस दिन होगी, प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी

उत्तराखंड

धामी मंत्रिमण्डल बैठक 11 मार्च को होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक 11:30 बजे शुरू होगी। कैबिनेट की बैठक में वन मंत्री से सुबोध उनियाल, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और खेल मंत्री रेखा आर्य शामिल होंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोमवार को होे वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि सीएम धामी ने कहा है कि प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आगामी कैनिबेट में नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल सकती है। सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के अलावा शिक्षा, पर्यटन और कृषि के साथ कई अन्य विभागों की प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। जिस कारण आगामी कैबिनेट बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *