FIR दर्ज सल्ट विधायक महेश सिंह जीना पर , जान से मारने और गाली-गलौच की धमकी के आरोप

उत्तराखंड

राजधानी देहरादून में नगर निगम दफ्तर आकर सीनियर क्लर्क पवन थापा और अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने पर सल्ट विधायक महेश सिंह जीना पर FIR दर्ज की गई है। सल्ट विधायक महेश सिंह जीना चार लोगों के साथ नगर निगम पंहुचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा के साथ ही निगम में तैनात अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौच करने लगे, यहां तक कि सल्ट विधायक ने इन कर्मचारियों को जान से मारने तक की की धमकी दे डाली। इसके बाद महेश जीना पर देर रात FIR दर्ज कर दी गयी। सल्ट विधायक ले खिलाफ FIR में धारा 147, 186, 504 और 506 लगायी गयी हैं। FIR में कहा गया है कि ये सभी अव्यवस्था, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही सल्ट विधायक द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ के गाली-गलौच की गई। इस सम्बन्ध में कर्मचारियों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र भी संलग्न है। सल्ट विधायक महेश सिंह जीना पर FIR होने के बाद अब देखना है की आगे ये घटनाक्रम क्या मोड़ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *