सीएम करेंगे मेगा रोड शो दून में आज…, ये है ट्रैफिक प्लान

उत्तराखंड

देहरादून में आज मुख्यमंत्री धामी मेगा रोड शो करेंगे। शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। सशक्त नारी समृद्ध नारी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए कई मार्गों के रूट बदले हुए रहेंगे। डायवर्जन आवश्यकतानुसार ही किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है। एसएसपी अजय सिंह ने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। ऋषिकेश हरिद्वार रोड की ओर से आने वाली बस-धर्मपुर – नेगी तिराहा – गेट नंबर दो से पुलिस लाईन। विकासनगर, शिमला बाईपास, मसूरी रोड की ओर से आने वाली बस-चकराता रोड–सुभाष रोड से पीएनबी बैंक के पास लोगों को उतारेंगी और गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्क होंगी और परेड ग्राउंड में पार्क होने के बाद गुरुद्वारा ग्राउंड रेसकोर्स व दामिनी चौक से पीएनबी तिराहा तक सड़क के एक ओर पार्क होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *