चंपावत भी होगा शामिल देश के 52 टूरिस्ट डेस्टिनेशन में, पीएम मोदी करेंगे आज शुभारंभ

उत्तराखंड

जिला मुख्यालय से लगे शिलिंगटाक स्थित चाय बागान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी चाय बागान में 1121.89 लाख रुपये लागत की पर्यटन सुविधाओं संबंधी योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं का विकास किए जाने से सीमांत चंपावत जिले में न सिर्फ चाय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन विकास को भी पंख लगेंगे। पीएम मोदी चंपावत सहित देशभर के 52 स्थानों पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास का शुभारंभ करेंगे। सीएम धामी व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की वर्चुअली उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *