उत्तराखंड में कोरोना और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। देहरादून में अब तक 9 बच्चे स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए जा चुके हैं। साथ ही दो बच्चे कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। फिलहाल, कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक बच्ची का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। बच्ची को सर्दी, खांसी, जुकाम की समस्या होने पर अस्पताल लाया गया था। स्वस्थ होने के बाद बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
