“पिछौड़ा-गुलोबंद” में दिखीं साक्षी धोनी, अंबानी की शादी में उत्तराखंड की छाप…

उत्तराखंड

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों का प्री वेडिंग कार्यक्रम बीते तीन दिनों से लगातार सुर्खियों में है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह के खास पलों की झलकियां शेयर की हैं। साक्षी पिछौड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी खास परिधान में नजर आए। साक्षी रावत उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। वह अल्मोड़ा के ल्वाली गांव के रहने वाले हैं। उत्तराखंड में खास मौकों पर महिलाएं पिछौड़ा पहनती या ओढ़ती हैं। शादी समारोह हो या अन्य मांगलिक कार्यक्रम परिणय, यज्ञोपवीत, नामकरण, पूजा पाठ, संस्कार और तीज त्योहार आदि में महिलाएं इस परिधान को पहनती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *