हरिद्वार में एआई की मदद से एक शख्स से 1.75 लाख की ठगी हो गई। उसने कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है, और उसे पैसों की जरूरत है। बाद में सच्चाई सामने आई तो व्यक्ति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद जोशी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते हैं। इसमें बात करने वाले व्यक्ति ने उसे अपना भांजा बताया। उसकी आवाज भी बिल्कुल भांजे से ही मिलती हुई थी। इसलिए उसने उसके खाते में एक लाख 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
