हरिद्वार के लक्सर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने युवक को हनीट्रैप के मामले में फंसा कर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए। मामला पथरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने अपने 20 साल के भतीजे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक गाजियाबाद में है। यहां युवक ने बताया कि वो हनीट्रैप का शिकार हो गया था। युवक लड़की से मिलने गाजियाबाद गया हुआ था। इसलिए उसने अपने ही अपहरण का प्लान बनाया, ताकि लड़की की डिमांड पूरी कर सके।
