पाण्डूकेश्वर में बारिश और भारी बर्फबारी से भूस्खलन

उत्तराखंड

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल बदरीनाथ धाम के एक मुख्य पड़ाव, पाण्डूकेश्वर में बारिश और भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। गांव के सुरक्षा दीवार का आधा हिस्सा सड़क पर टूट कर गिर गया है, जिससे गांववालों को सुरक्षा की चिंता हो रही है। इस पर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीआरओं के अंतर्गत एनएच के ठेकेदारों के द्वारा घोर लापरवाही की गयी है, क्योकी एनएच के ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रख कर रोड कटिंग की है, अब ये कहां जा सकता है की जहाँ एक तरफ सरकार चारधाम यात्रा की तैयारीयों को लेकर अपनी पीठ थपथपा ती दिख रही है, वही दूसरी तरफ सरकार के ठेकेदारों द्वारा सरकार को ठेंगा दिखाकर ऐसे काम को अंजाम दीया जा रहा है, जिससे पाण्डूकेश्वर के आम लोगों को बारिश और भारी बर्फबारी के चलते काफी कष्ट उठाना पड़ रहा है और भूस्खलन के खतरे से भी जूंजना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि स्थानीय प्रशासन इस स्थिति को कितनी गंभीरता से लेती है और कब तक स्थानीय लोगों की इस परेशानी का समाधान निकालती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *