सभी वर्गों से लेगी सुझाव भाजपा 2024 का संकल्प पत्र बनाने के लिए

उत्तराखंड

लोस चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रकोष्ठों के साथ बैठक की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, 2024 का संकल्प पत्र बनाने के लिए पार्टी सभी वर्गों से संपर्क कर सुझाव लेगी। 100 दिन की मेहनत पार्टी ही नहीं, देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि आप समाज के सभी वर्गों में संगठन प्रतिनिधि की भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन यही समय है सही समय है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने चुनाव में प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने शीघ्र ही प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को जिलों के बाद अब मंडल स्तर पर भी गठित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *