मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चैकपोस्ट में निगरानी के लिए सीसीटीवी आदि लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने निर्देश दिये हैं कि शराब की दुकानों में पिछले दो सालों से प्रतिदिन की बिक्री का विश्लेषण कर अचानक शराब की बिक्री में आई तेजी को मॉनिटर किया जाए। उन्होंने वाहनों की ट्रेसिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के साथ लगातार सहयोग किया जाए।
