हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक नैनीताल पुलिस 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने वीडियो एविडेंस के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। बता दें गिरफ्तार हुई महिलाओं ने भी हल्द्वानी हिंसा वाले दिन पुलिस पर पथराव किया था। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कई टीमें काम कर रही है।
