रणजी ट्रॉफी में धमाल अल्मोड़ा के शाश्वत रावत का, ठोके 4 शतक और 2 अर्धशतक 8 मैचों में

उत्तराखंड

भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी, अभी इस क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर है। इस बार उत्तराखंड के शाश्वत रावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 22 साल के शाश्वत ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस का मनोरंजन किया है बल्कि चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है। शाश्वत ने इस पारी में 63.91 के स्ट्राईक रेट से 124 रन बनाये जिसमें 15 चौके भी शामिल थे। मुंबई की रणजी टीम में अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर शामिल हैं। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी को आईपीएल या भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बना सकता है। उत्तराखंड के कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों की क्रिकेट टीम से खेलते हैं। शाश्वत रावत बड़ौदा की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब तक खेले कुल 8 मुकाबलों में शाश्वत ने 60 रन की औसत से 784 रन बनाए हैं। रणजी ट्रॉफी में अब तक शाश्वत 24 पारियों में 50 रनों की औसत से 1195 रन बना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *