देहरादून में एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करते हुए मामी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इस बारे में अपने पति से भी शिकायत की थी, लेकिन पति ने कुछ नहीं किया। कोर्ट ने दोषी भांजे को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। घटना राजपुर क्षेत्र की है। 7 अक्टूबर 2021 को यहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद पति का भांजा भी उनके साथ रहने आ गया। कुछ दिन बाद युवती चली गई, तब भांजा अपनी मामी पर बुरी नजर रखने लगा। महिला का आरोप था कि उसका पति भांजे से पैसे लेता था, जिस वजह से उसने भांजे को कुछ नहीं कहा। अब स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने दोषी को 10 साल कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
