गोली लगने से मौत वन बीट अधिकारी की, शादी होने वाली थी अप्रैल में

उत्तराखंड

चंपावत में वन बीट अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। अधिकारी को तमंचे से गोली लगी है। मामला हत्या का है या फिर खुदकुशी का, ये पता नहीं चल पाया है। वन बीट अधिकारी सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। गोली कैसे चली इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 27 फरवरी की सुबह उनका शव कलोनिया स्थित सरकारी आवास में मिला। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन उससे पहले अनहोनी हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौत की वजह गोली लगना है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *