हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक पुलिस की रिमांड में है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को पुलिस ने अब्दुल मलिक को उपद्रव की कई वीडियो फुटेज दिखाईं। जल्द ही पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए मलिक को अन्य राज्य ले जा सकती है। उसकी संपत्ति, और उसके फरार चल रहे बेटे अब्दुल मोईद और पत्नी साफिया को लेकर पूछताछ की। हिंसा मामले की पूछताछ के लिए मलिक को हिंसाग्रस्त क्षेत्र में ही ले जाया गया। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि मलिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
