89 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश विधानसभा में, फोकस इन 4 स्तंभों पर

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया। इस बार का बजट पिछले साल के बजट से 15.27 फीसदी ज्यादा है। जबकि, इस बार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि बजट में ₹5,658 करोड़ का प्रावधान गरीबों के कल्याण के लिए किया गया है। युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा में ₹1,679 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में करीब ₹14,538 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नंदा गौरा, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, गंगा गाय महिला डेयरी विकास योजना आदि में प्रावधान किए गए हैं। उत्तराखंड के आर्थिक विकास की दर साल 2022-23 में 7.63 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *